प्रेमिका को बर्थ डे पर प्रेमी ने गिफ्ट में दिया मौत: गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, केक भी कटवाया… फिर रेत डाला गला… पढ़िए ये सनसनीखेज वारदात

Lover gifted death to girlfriend on her birthday

क्राइम डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का पहले जन्मदिन मनाया. फिर थोड़ी देर बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर डाली. मामला लागेरे इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और लड़के के साथ भी अफेयर है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान कनकपुरा निवासी नव्या के रूप में हुई है. वह बेंगलुरु में रहती थी और पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (ISD) में एक क्लर्क के रूप में काम करती थी. नव्या का दूर का रिश्तेदार ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत भी कनकपुरा का रहने वाला है. दोनों में पिछले छह साल से प्यार में थे. बताया जा रहा है कि परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी.

नव्या का बर्थडे 11 अप्रैल को था. लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों ने इसे शुक्रवार (13 अप्रैल) को सेलिब्रेट करने का फैसला किया. शुक्रवार की रात वह प्रशांत के घर आई जहां उसने केक काटा. इसके तुरंत बाद, प्रशांत ने चाकू लिया और उसका गला काट दिया. नव्या की हत्या कर प्रशांत मौके से फरार हो गया. हत्या की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. नव्या जब घर नहीं पहुंची तो उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि नव्या की लास्ट लोकेशन प्रशांत के घर की मिली. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ‘पूछताछ के दौरान, प्रशांत ने कहा कि उसने नव्या को मार डाला क्योंकि वह अन्य पुरुषों के साथ चैट कर रही थी.’ पुलिस के मुताबिक दोनों की हाल के दिनों में इस मुद्दे को लेकर कई बार लड़ाई हुई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...