भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन द्वारा नेक कार्य जारी; दो सदस्यों के बेटियों की शादी के लिए दिए 25-25 हजार रूपए… दोनों पेशे से है ड्राइवर

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के द्वारा विशेष पहल चलाया जा रहा है। जिसके तहत वे अपने स्टाफ के बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता करते है। इसी कड़ी में आज भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन ने दो लोगों की सहायता की है। एसोसिएशन के सदस्य बसंत कुमार गेन्द्रे जो पेशे से ड्राइवर है, उनकी बिटिया की शादी के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने 25 हजार रुपये देकर मदद किया है।

वही बसंत कुमार जोकि ड्राइवर के रूप में कार्य करते हैं ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के मेंबर भी है उन्होंने नगद राशि पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, इस प्रकार से सहयोग न तो कोई देता है पर संस्था का दिल देखिए इतना बड़ा है कि 25 हजार देकर मुझ पर बहुत बड़ा उपकार किया। संस्था के संरक्षक के अचल भाटिया व संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का कृष्णा ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

वही एक अन्य सदस्य पप्पू प्रसाद पेशे से ये भी ड्राइवर है, जो विगत 30 वर्षों से गाड़ी चलाने का कार्य करते है अब उनकी बिटिया की शादी होने जा रही है। जिसे संस्था के तरफ से 25 हजार राशि का सहयोग दिया गया। वही सहयोग के लिये भिलाई ट्रक ट्रैलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को पप्पू प्रसाद जो कि पेशे से ड्राइवर हैं इन्होंने इस पहल को बहुत अच्छा बताया वह कहां इस प्रकार से कार्य सभी जगह होना चाहिए जिससे लोग संस्था के प्रति अपनापन महसूस करेंगे।

इस दौरान भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अचल भाटिया, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू,महासचिव मलकीत सिंह मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा सहित एसोसिएशन से जुड़े लोगों में निर्मल सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, जोगा राव, संदीप सिंह दिलीप खटवानी ,सुधीर सिंह, महेंद्र सिंग पप्पी  शाहनवाज शानू , रिज्जु सिंह,गुरप्रीत सिंह, आनंद सिंह, अमित सिंह, सोनू, मोनी, बलजिंदर सिंह (बिल्ला ) रमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...