CG – SDM के खिलाफ महिला थाने में FIR: पत्नी ने अफसर पति पर लगाए प्रताड़ना का आरोप… बोली – मेरे पति दहेज के लिए करते है प्रताड़ित, जान से मारने की भी कोशिश की

SDM के खिलाफ महिला थाने में FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SDM की पत्नी ने SDM कौशल प्रसाद तेंदुलकर और रिश्तेदारों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बता दें कि, महिला ने पति और रिश्तेदारों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 498 के तहत कार्रवाई की है। व्यापार विहार निवासी सुरभि पाटले पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर (30) की शादी जांजगीर चांपा जिले के चिस्दा (जैजैपुर) में हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से उनके पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते थे। वे मायके से कई लाख रुपए लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। पत्नी को मायके में छोड़ दिए थे। सुरभि की मां राजेश्वरी पाटले बिलासपुर में महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी है।

जानिए क्या है पूरा मामला –
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित नागदौने कॉलोनी में रहने वाली सुरभि पटले की शादी 12 दिसंबर 2021 को कटघोरा SDM कौशल प्रसाद तेंदुलकर के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद सुरभि ने अपने पति SDM कौशल प्रसाद तेंदुलकर और परिजन PSO दिलीप कैवर्त, सास राममती तेंदुलकर, रिश्तेदार जेएल कुर्रे, संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे, जेएल कुर्रे की पत्नी और मामा ससुर दिलीप खरे के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरभि पटले का आरोप है कि, पति और परिजनों ने दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सुरभि का कहना है कि, दहेज के लिए परिजनों ने उसे अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी और उसके नवजात शिशु को भी उससे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने पुलिस को बताया कि, शादी से पहले भी स्टेज चेंज. मेन्यू चेंज करवाकर परेशान किया गया और शादी के दौरान ही मायके वालों पर दबाव बनाकर होण्डा सिटी कार खरीदवाया गया।

उसने बताया कि, शादी के बाद वह आठ महीने अपने ससुराल में रही। वहां उसके ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कभी तलाक देने के लिए, तो कभी दहेज के लिए, तो कभी मायके वालों से कैश मांगने के लिए दबाव बनाकर, जान से मारने की धमकी देते थे। सुरभि का आरोप है कि, पति SDM कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने गर्दन पर चाकू रख कर जान मारने की कोशिश भी की। इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। पांचवें महीने में पति ने मिलने के बहाने घर आकर उसके साथ मारपीट की। बच्चे के जन्म के बाद उसे अपनाने से इंकार कर दिया और दोनों को जान मारने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...