CG – शादी की खुशियां बदली मातम में: शादी के एक दिन पहले दूल्हे ने कर ली आत्महत्या… बारात के जगह उठी अर्थी… होने वाली पत्नी के प्रेमी ने दी थी धमकी

शादी के एक दिन पहले दूल्हे ने कर ली आत्महत्या

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिले के के नवागढ़ थाना के ग्राम ढनढ़नी में शादी के एक दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बेटे की बारात की जगह पिता अर्थी तैयार कर रहा है। विवाह अक्ति पर्व पर 22 अप्रैल को होना था।

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू का विवाह कल अक्षय तृतीया को कवर्धा की लड़की के साथ होना था। परिवार के लोग रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद घर में विवाह की रस्म शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है की मृतक सुरेंद्र साहू को उसकी होने वाली पत्नी के प्रेमी ने फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दिया। फोन पर मिली धमकी से सुरेंद्र सहम गया और उसने इस घटना को अंजाम देने कदम उठा लिया।

परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र रिश्ता पक्का होने के बाद काफी खुश था। वह परिवार के साथ शादी की तैयारी में जुट गया और अपने रिश्तेदारों को पत्रिका देने भी उनके घर तक पहुंचा, लेकिन किसे मालूम था कि सुरेंद्र को कोई इस तरह की धमकी दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...