BHILAI BIG BREAKING: Y-शेप ओवर ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा… बाइक सवार पिता-बेटी की मौत; तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में…चालक फरार; स्मृति नगर पुलिस जाँच में जुटी

भिलाई। दुर्ग-भिलाई को जोड़ने वाले Y शेप ओवर ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक पुरुष और एक युवती शामिल है। दोनों को पिता और पुत्री बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों सेक्टर एरिया के रहवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उनके परिजनों को भी सुचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि, दोनों दुर्ग से नेहरू नगर वाले लेन में जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मारी फिर चालक बाइक को घसीटते हुए आगे तक ले गया जिसमें दोनों मृतक और मृतिका चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। मौके से आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया की ट्रक राजनांदगाव पासिंग है। बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

हादसे के बाद रोड में खून फैल गया। कुछ समय तक ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने फंसी हुई गाड़ी और शव को निकालकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। अब ब्रिज मेंआवागमन पहले की तरह संचालित किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी पुलिस की जाँच के बाद सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...