CG में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने से आ रहीं दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की मौत

Horrific road accident in CG

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों दर्दनाक मौत हो गयी। 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया था। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसा केरा रोड जगमहंत थाना नवागढ़ की बताई जा रही है। जहां दो बाइक की आपस में जबरदस्त भिडंत हो गयी। जिससे दोनों बाइक में सवार दो युवक और एक महिला की मौत हो गयी। मृतकों में दो युवक भदेसर गाँव और मृतिका महिला बिलाईगढ़ की बताए जा रहे है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसर गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...