भेंट-मुलाकात इन कुरुद: जिला सहकारी बैंक के लिए भवन निर्माण… स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य सहित ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई –

  • कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
  • गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
  • कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
  • ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।
  • नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  • ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।
  • ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।
  • ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।
  • ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...