नगर निगम भिलाई और रिसाली के इन वार्डों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए निकलेगी भर्ती… 4 मई से कर सकते है आवेदन… पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निर्देश के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 22, 18, 33, 48, 17, 11, 29 और नगर पालिका निगम रिसाली के वार्ड क्रं. 20 के क्रमशः आंगनबाड़ी केंद्र अटल आवास कुरूद, अम्बेडकर नगर कैंप 1, संतोषी पारा -2, खुर्सीपार जोन 3 क्रं. 1, आनंद चौंक सुपेला, सुंदर नगर कोहका, वृंदानगर 1 व उत्कल नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद रिक्त है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर दिनांक 4 मई से 19 मई तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 1 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10ः00 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...