बेडरूम में फंदे से लटकी मिली फैशन डिजाइनर की लाश: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया थे वीडियो, बोली – मैंने दोस्तों और घरवालों को समझाने की बहुत कोशिश की, पर मुझे किसी ने नहीं समझा

बेडरूम में फंदे से लटकी मिली फैशन डिजाइनर की लाश

मल्टीमीडिया डेस्क। मुरादाबाद सिविल लाइंस की नवीन नगर कॉलोनी में फैशन डिजाइनर मुस्कान (25) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव बेडरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान डिप्रेशन में थी लेकिन उसने कभी इसका कारण नहीं बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

नवीन नगर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सो गए।

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मां और छोटी बहनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दुपट्टे के जरिए फंदे से लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और धक्का देकर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद उसका शव नीचे उतरा गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी। पूछताछ करने पर भी परिवार के किसी सदस्य को उसने कुछ नहीं बताया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

सुसाइड से कुछ घंटे पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा, “आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। लोग बोलते हैं कि लाइफ में अपनी प्रॉब्लम शेयर करो। शेयर करने से सब सही हो जाता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

मैंने दोस्तों और बहनों और घरवालों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सब उल्टा मुझे समझाने लगे। ये जो आज मैं कर रही हूं। सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का इन्वॉलमेंट नहीं है। तो आप प्लीज किसी को ब्लेम न करें।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...