BREAKING: दुर्ग में महिला ड्रग पेडलर अरेस्ट… घर से बेच रही थी गांजा, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त; जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले में एक महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार हुई है। गांजा की तस्करी करने के आरोप में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। नंदनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेडेसरा निवासी आरोपी मिथलेश कश्यप घर मे अवैध रूप से गांजा रख कर बेच रही थी।

महिला के घर आंगन से 1445 पुड़िया गांजा पुलिस ने बरामद किया है। नगदी 1700 रुपये भी पुलिस को मिला है। उक्त गांजा की कीमत 4700 रुपये आंकी गई है। महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि, दुर्ग पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और जिले को नशा मुक्त बनाने की ओर अग्रसर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...