CG में कांग्रेस नेता गिरफ्तार: नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की ठगी की, कहता था – ‘मेरी ऊपर तक पहचान है,रुपए दो सरकारी नौकरी लगवा दूंगा’, मामला दर्ज होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

CG में कांग्रेस नेता गिरफ्तार: नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की ठगी की, कहता था – ‘मेरी ऊपर तक पहचान है,रुपए दो सरकारी नौकरी लगवा दूंगा’, मामला दर्ज होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की नेता ने 35 लाख की ठगी की है। पुलिस ने नेता के सहयोंगी को भी पकड़ा है। आरोपियों ने मिलकर CISF जवान सहित अन्य को सरकारी नौकरी लगाने के नाम से उनके साथ धोखाधड़ी की थी। डीडी नगर थाने में धारा 420, 34 भादवि के तहत पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी राकेश सिंह बैस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष भी है।

कांग्रेस नेता ने कुछ लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख हड़प लिए थे। ठगी का एहसास होने के बाद डीडी नगर में रहने वाले रामनारायण राजपूत नाम के शख्स और उनके परिचितों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

CISF जवान राजपूत ने कहा, 2021-2022 मंडी निरीक्षक, उप निरीक्षक खादय निरीक्षक, अन्य विभागों में भर्ती निकली। खुद को राजनीतिक पहुंच वाला बताकर धौंस जमाने वाला राकेश सिंह इनका पड़ोसी ही है। राजपूत और उनके परिचितों ने जाकर जब इससे मुलाकात की। तब उसने कहा,भर्ती प्रक्रिया में सेटिंग से पूरा काम होगा। इसके बाद बैस का पीए ओम नारायण अलग-अलग किश्तों में 35 लाख रुपए इन लोगों से ले लिया।

जब बारी नौकरी की आई तो किसी की नौकरी नहीं लगी। लोगों के रुपए लेकर बैस घूमता-फिरता रहा। जब सभी ने रुपए वापस मांगे तो बैस ने कह दिया कि तुमसे ज्यादा पैसे किसी और ग्रुप ने दे दिए। उनकी नौकरी लग गई। अब तुम्हारे रुपए जल्द लौटा दूंगा। इसके बाद बैस ने इनसे मिलना बंद कर दिया। फोन कॉल रीसीव भी नहीं करता था। तंग आकर लोगों ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की। अब बैस और उसके पीए को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

35 लाख लेकर ठगने के इस मामले में राकेश बैस पर थाना डी.डी.नगर में धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी राकेश बैस थाना डी.डी.नगर का पुराना हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ थाना डी.डी.नगर पुरानी बस्ती, आजाद चौक एवं आमानाका में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, वसूली सहित अन्य मामलों में 10 से ज्यादा केस दर्ज है। जिनमें आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...