अजब-गजब मामला: युवती ने प्यार किया लड़के से, लेकिन भाग गई उसके पिता के साथ… पुलिस ने पकड़ा तो कह रही ऐसी बात… जानिए क्या है पूरा मामला

मल्टीमीडिया डेस्क। कभी 5 बच्चों की मां का प्रेमी के की खबर सामने आती है तो कभी सुनाई देता है कि बारात के द्वार पर आने से पहले युवती होने प्रेमी संग फरार हो गई लेकिन अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती को अपने प्रेमी के पिता से प्यार हुआ तो उनके संग ही फरार हो गई। 13 महीने पहले घर से भागी युवती को पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है।

बॉयफ्रेंड के पिता से ही हो गया प्यार
ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन…ये गाना कानपुर की एक युवती पर बिलकुल फिट बैठता है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का कमलेश कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। वह अपने बेटे के साथ एक निर्माणाधीन मकान में काम करते थे। इसी दौरान इलाके में रहने वाली एक युवती से उनके बेटे को प्यार हो गया और दोनों साथ घूमने-फिरने लगे।

जब इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी कमलेश कुमार को हुई तो उन्होंने बेटे को फटकार लगते हुए युवती से रिश्ता ख़त्म करने की बात कही, इसके साथ होने लड़के को दरवाजे में बंद कर दिया। कुछ दिन बाद ही परिजनों ने थाने में शिकायत की कि उनकी बेटी लापता है। कानपुर के चकेरी थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल करने लगी।

पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा
पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड के पिता के संग ही फरार हो गई है। पुलिस ने 1 साल बाद दिल्ली से लड़की और बॉयफ्रेंड के पिता को खोज निकाला। इस मामले में एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया,’पड़ताल के दौरान महिला के फ़ोन को सर्विलांस पर लगाया गया था। जिससे उसके लोकेशन का पता लगाया जा सका, इस बात की जानकारी होने के बाद यूपी पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेज दिया गया। वहां युवती को सकुशल बरामद करने के साथ ही कमलेश को भी हिरासत में ले लिया गया।’

पकड़े जाने के बाद कई तरह के खुलासे हुए तो पुलिस भी भौचक्की रह गई। दिल्ली में कमलेश युवती के साथ किराये के मकान में रह रहा था और उसने सभी को युवती को अपनी बताया था। जानकारी के लिए बता दें कमलेश के बेटे ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया गया था कि उसकी प्रेमिका उसके पिता के साथ भागी है। यहां पर आपको बता दें कि पकड़े जाने के बाद युवती ने पुलिस से कहा कि वह कमलेश के साथ ही रहना चाहती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...