दुर्ग में फिर से सड़क हादसा: वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत, तेज रफ्तार वाहन ने ठोका… राजनांदगाव जा रहा था मृतक; यहां हुआ हादसा…

दुर्ग। दुर्ग में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई है। यह हादसा दुर्ग राजनांदगांव हाईवे काली मंदिर के आगे उरला ब्रिज के उपर हुई है। बताया जा रहा है कि, घटना में युवक की मौत हो गई। खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया की ग्राम कुटेलाभाठा चौकी जेवरा सिरसा निवास नीरज कुमार देशलहरे ने शिकायत किया है कि 26 अप्रैल की रात बड़े पिता का पुत्र मयंक कुमार देशलहरे से चिखली चौक में मुलाकात हुई। जिसे घर चलने की बात कहने पर अपने घर सिवनी कला राजनांदगांव जाने की बात बता रहा था। मयंक बाइक CG 08 U 3916 में सवार होकर अकेले सिवनी कला राजनांदगांव जा रहा था।

इस दौरान रात 11 से 11.30 के मध्य दुर्ग राजनांदगांव हाईवे काली मंदिर के आगे उरला ब्रिज के उपर पहुचा ही था। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में मंयक के शरीर पर विभिन्न जगह पर चोट आई। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...