दुर्ग कलेक्टर मीणा की लेट नाइट चौपाल: शिविर में प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर कल रात ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही सफलता पूर्वक किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनकर निश्चित समय सीमा में आवेदन का निराकरण हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, बिजली, पानी, आवास, प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही की जाए। शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर भी निस्तारण किया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों के द्वारा यथासंभव प्रयास भी किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन, प्रषिक्षु आई.ए.एस. लक्ष्मण तिवारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...