फिल्म RRR का मशहूर सॉन्ग नाटू-नाटू की तर्ज पर बना छत्तीसगढ़ी में गाना… ‘बासी-बासी’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल… आपने सुना की नहीं, देखिये ये VIDEO

साउथ इंडियन फिल्म ‘RRR’ ने दुनिया में भर में भारत का डंका बजाया है. फिल्म के गाने नाटू- नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने से इसका जश्न पूरी दुनिया ने मनाया है. इस गाने पर अब देश के कई क्षेत्रीय बोलियों में गाना बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ी में भी नाटू-नाटू तर्ज पर बासी-बासी के नाम से छत्तीसगढ़ी लिरिक्स में गाना बनाया गया है. ये गाना अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ी में बना बासी-बासी सॉन्ग

दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल अकाउंट पर पोस्ट हुआ एक वीडियो छत्तीसगढ़ में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ऑस्कर जीतने वाले गाने नाटू- नाटू के तर्ज पर बासी- बासी गाते हुए छत्तीसगढ़ के लोग बासी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शनिवार को छत्तीसगढ़ सीएमओ के इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया गया है. देखते ही देखते 70 हजार से ज्यादा व्यूज और 3.5 हजार से ज़्यादा शेयर हो चुके हैं.

1 मई को राज्य में बनाया जाएगा बोरे बासी दिवस

आपको बता दें कि पिछले साल से राज्य में 1 मई को श्रमिक दिवस के दिन बोरे बासी दिवस मनाया जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर गांव- गांव तक लोगों ने 1 मई को बासी खाते हुए एक अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान को श्रमिकों के सम्मान में मनाया जा रहा है. इस साल भी 1 मई को बोरे बासी दिवस मनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.

आखिर ये बासी होता क्या है? चलिए आपको ये भी बताते हैं कि देश में सबसे अनोखा खान-पान के लिए जाने जाने वाले राज्य छत्तीसगढ़ में बोरे बासी कैसे बनाया जाता है.

छत्तीसगढ़ में क्यों खाया जाता है बोरे बासी

गौरतलब है कि बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही. पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है. दही, पापड़, चटनी, बिजौरी, भाजी जैसी चीजों के साथ इन्हें खाया जाता है. बोरे जब कुछ घंटा पुराना हो जाता है तो वही बासी कहलाता है. वहीं ग्रामीणों का मानना है कि बोरे बासी जहां गर्मी के मौसम में ठंडक देता है, वहीं पेट विकार को दूर करने के साथ ही पाचन के लिए यह गुणकारी भोजन है.

बोरे बासी को पौष्टिक आहार के अंतर्गत माना जाता है. गर्मी के मौसम में जब तापमान अधिक होता है तब बोरे बासी विशेष तौर पर खाया जाता है. यह लू से बचाने का काम करता है. बोरे-बासी में प्रचुर मात्रा में पानी होता है. उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों में यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...