सेक्टर-4 में विधायक देवेंद्र की भेंट मुलाकात: भिलाई की भलाई पर हुई लंबी चर्चा, वार्डवासियों ने दिए शहर के विकास के लिए कई सुझाव

भिलाई। सेक्टर 4 में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भेंट मुलाकात किए। सोमवार की शाम को विधायक यादव सेक्टर 4 पहुंचे। फिर वे वहां वार्डवासियों से मिले। उनके साथ वार्ड का भ्रमण किए। वार्ड भ्रमण के दौरान वे बारी-बारी से वार्ड के नागरिकों से मिलते गए। उनका हालचाल पूछा और विकास कार्याें की जानकारी ली।


पूरे वार्ड का भ्रमण करने के बाद और लोगों के साथ वार्ड के विकास कार्यों का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद सेक्टर 4 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक यादव ने वार्ड के नागरिकों के साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लोगों से सीधे बात की और पूछा कि वार्ड में टॉउनशिप एरिया में किस तरह की कमियां है। क्या समस्या है, और कौन की जरूरी मूलभूत समस्याएं है। जो अबतक पूरी नहीं हो पाई है। तब लोगों ने बताया कि वार्ड में कई विकास कार्य हो चुके है और कई विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्य में कोई कमी नहीं है। तेजी से विकास कार्य हुए हैं। इसी के साथ ही विधायक यादव ने आगे भिलाई के विकास को लेकर चर्चा की। कैसे हम सब मिलकर भिलाई का विकास कर सकते हैं। इस पर शाम को करीब दो घंटे तक लंबी और सार्थक चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...