छत्तीसगढ़ में मितान योजना को 1 वर्ष पूर्ण: भिलाई निगम क्षेत्र में 8242 हितग्राहियों को घर पहुंच मिला प्रमाण पत्र… टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क कर आप भी बनवा सकते है सरकारी डॉक्यूमेंट

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार की मितान योजना को 1 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में अब तक 8242 लोगों को घर पहुंच सेवा इसके तहत मिल चुकी है। इन हितग्राहियों ने केवल टोल फ्री नंबर 14545 का इस्तेमाल किया था और इन्हें त्वरित रूप से घर पहुंच कर प्रमाण पत्र की सेवा मिल चुकी है। मुख्यमंत्री मितान योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर चंदा सिंह को उनके निवास स्थान पर निवास प्रमाण पत्र तथा योगेश यादव को आय प्रमाण पत्र उनके निवास स्थान पर जाकर मितान के तहत उपलब्ध कराया गया।

मितान योजना में अब राशन कार्ड को भी शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस प्रकार से मितान योजना में 17 प्रकार की सेवाएं हो जाएंगी। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निगम की अपील है कि मितान योजना के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार नंबर में मोबाइल अपडेशन, निवास प्रमाण पत्र, एससी एसटी प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे अन्य प्रमाण पत्र एवं जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए 14545 टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

iNSPiRE Store | आज Apple के फोन से लेकर...

अक्षय तृतीया पर आप कुछ नया करने के लिए जैसे सोना या स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

ट्रेंडिंग