अनवर ढेबर की बढ़ी मुश्किलें, ED को मिली चार दिन की रिमांड: रायपुर मेयर एजाज ढेबर से दफ्तर में पूछताछ जारी… मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

रायपुर। रायपुर के महापौर के भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर को कोर्ट ने चार दिन की ED की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कारोबारी को कोर्ट में शनिवार की दोपहर को पेश किया गया। वहीं महापौर एजाज ढेबर से भी पूछताछ चल रही है। ईडी ने दूसरी बार उन्हें समन जारी कर तलब किया है। इसी साल मार्च में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिनों पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने भी हाल ही में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था। ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया गया।

दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वे अपने समर्थकों के साथ गए थे। देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे। बताया जा रहा है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात हिरासत में लिया है। उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की खबर है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार की दोपहर अनवर ढेबर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया। ED ने जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेश कर 14 दिन रिमांड की मांग की पर कोर्ट ने सिर्फ 4 दिन की रिमांड दी है। ED सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है।

एक तरफ अनवर ढेबर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है। दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...