भिलाई में आर्मी जवान को जान से मारने की धमकी: पंजाब में नायक के पद पर पोस्टेड है जवान… जानिए पूरा मामला

भिलाई। देश की सीमा में सुरक्षा के खातिर तैनात रहने वाले जवान को भिलाई में जान से मारने की धमकी मिली है। भिलाई में अर्मी जवान को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 506 के तहत कार्रवाई किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि ससुराल यूको बैंक बस स्टैण्ड बीएमवाई चरोदा निवासी साजेन्द्र कुमार साहू इंडियन आर्मी अमृतसर पंजाब में नायक के पद पर पदस्थ है।

जेवरतला रोड थाना देवरी जिला बालोद निवासी भीष्म कुमार साहू ने पीड़ित को व्हाटसअप के माध्यम से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आर्मी जवान साजेन्द्र कुमार का मूल ग्राम घोघापुरी थाना गुरूर जिला बालोद है। वर्ष 2019 को जवान की शादी चैताली साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ। शादी से पहले चैताली से आरोपी भीष्म कुमार साहू का रिश्ता तय करने आया था। लेकिन दोनों परिवार के मध्य रिश्ता तय नहीं हुआ।

उसके बाद चैताली की शादी पीड़ित से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद भीष्म कुमार साहू ने अपने मोबाइल नंबर से पीड़ित के मोबाइल पर चैताली से शादी क्यों करने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा। इसके अलावा भीष्मा ने पीड़ित को जान से मारने तक की धमकी मोबाइल पर दे डाली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...