दुर्ग में फिर से फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 80 लाख का कबाड़ जला, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; देखिये Video

दुर्ग। गर्मी के मौसम के साथ ही आगजनी के मामले बढ़ने लगे हैं। केमिकल फैक्ट्री से लेकर बड़े-बड़े गोदाम में आग लगने के मामले सामने आ रहे है। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे ग्राम कचांदुर में आग लगने का मामला सामने आया है। मो. इशरत खान NK इंडस्ट्रीज़ के फ़ैक्ट्री में रखे मटेरियल पर भीषण आग लगी और आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम को रवाना किया गया। वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने धुएं एवं आग से भरे फ़ैक्ट्री में सावधानीपूर्वक घुस कर कड़ी मशक़्क़त से आग पर 10 गाड़ी पानी / फो़म की मदद से आग पर 4 घंटे बाद काबू पाया।

देखिये Video :-

समय रहते आग को दूसरे फ़ैक्ट्री एवं स्थान की तरफ आग को बढ़ने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। फ़ैक्ट्री में रखें मालिक के द्वारा बताया गया लगभग 80 लाख के सामान जलकर राख हो गया। मामला जेवरा थाना सिरसा क्षेत्र का है। हालाँकि आग लगने की कारण का पुष्टि नहीं हो पाया है। जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

जेवरा सिरसा थाना प्रभारी सेवा भारती ने मीडिया को बताया कि उन्हें सोमवार तड़के 4 बजे के करीब एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ रिसाइकिल करने का काम किया जाता है। इसलिए वहां आग तेजी से फैल गई और बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग दुर्ग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग चार से साढ़े चार घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सुबह 9 बजे के करीब आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग 10-15 गाड़ी पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। समय पर आग बुझ जाने से आग दूसरी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सकी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार: जमीन का काम कराने...

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर...

RSS के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन:...

रायपुर। RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे ने कल 93 वर्ष की उम्र में राजधानी रायपुर के वी वाय अस्पताल...

दुर्ग के इस गांव में डायरिया आऊटब्रेक! 3 दिनों...

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक की सूचना प्राप्त होने पर 15 मई 2024 से नियमित रूप से सक्रिय...

सुबह-सुबह वार्ड निरिक्षण में पहुंचे दुर्ग निगम के आयुक्त...

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शुक्रवार सुबह वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों के घर जाकर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग...

ट्रेंडिंग