भिलाई में नवविवाहिता की मौत मामले में पति अरेस्ट: मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया संगीन आरोप… फंदे पर लटकी मिली थी लाश, पति करता था मारपीट, अफेयर का आरोप; पढ़िए पूरी खबर…

  • मृतिका के घर वालों ने लगाया जान से मरने का आरोप
  • पति के घर वालों ने मृतिका पर लगाया अफेयर का आरोप

भिलाई। दुर्ग जिले में नव विवाहिता का आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के मायके वालों ने लड़की के पति और उसके घर वालों पर संगीन आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति देवेंद्र उर्फ रिंकू बसोड़ उसे बेहरमी से पिटाई करता था। वे पति-पत्नी को समझाने उसके घर गए तो उसने युवती को मारकर फांसी पर टांग दिया। जबकि लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर था। मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब इस मामले में दुर्ग पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

सीएसपी निखिल रखेचा (IPS) ने बताया कि, हाउसिंग बोर्ड ढांचा भवन निवासी झलक गोरले उम्र 21 वर्ष ने अपने ससुराल अयप्पा नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने पति देवेन्द्र बंशकार उर्फ रिंकू के खिलाफ धारा 304 बी के तहत कार्रवाई किया है।

गौरतलब है कि, मृतक झलक बी.कॉम फायनल कर रही थी। उसका विवाह फरवरी 2023 में देवेन्द्र बंसकर के साथ शादी हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से देवेंद्र और झलक का आपस में विवाद हुआ करता था। घटना के कुछ दिन पूर्व झलक के साथ देवेन्द्र ने मारपीट किया। इसके कारण झलक बीमार पड़ गई थी। उसके बाद फिर विवाद हुआ और झलक ने आत्महत्या कर ली।

दूसरे लड़के से अफेयर का आरोप
देवेंद्र की मां का कहना है कि उनकी बहू झलक का दूसरे लड़के से अफेयर था। वो उसे इंस्टाग्राम में मैसेज करती थी। देवेंद्र ने जब उसे पकड़ लिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी समय उसने झलक को मारा था, लेकिन रोज मारने वाली बात गलत है। रविवार को झलक की मां को बुलाया गया था। झलक और उसकी मां साथ में बैठे थे। जब उसकी हकीकत बताई गई तो उसकी मां ने ही कहा की ऐसी बेटी को मर जाना चाहिए। इसके बाद झलक उठकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। उनके द्वारा हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...