CG भर्ती ब्रेकिंग: इस विभाग में 150 पदों पर होगी भर्तियां… विज्ञापन हुआ जारी… देखिए डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को http://vyapam.cgstate.gov.in के पते पर जाकर आवेदन करना होगा।

संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं से मिली जानकारी के अनुसार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों में 61 अनारक्षित, 53 अनुसूचित जनजाति, 17 अनुसूचित जाति, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग के पद हैं। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक शैक्षणिक आहर्ता, आयु सीमा, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया, नियम शर्ते, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर आदि की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट http://vyapam.cgstate.gov.in पर 12 मई 2023 को शाम 5.00 बजे से प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...