सांसद विजय बघेल के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले अज्ञात कांग्रेसियों पर FIR…भाजयुमो की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

भिलाई। सांसद विजय बघेल के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हो गया है। भाजयुमो की शिकायत पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। धारा 143 और 341 के तहत भिलाईनगर पुलिस ने यह मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री विशालदीप नायर और विशाल शाही ने बताया कि पिछले दिनों सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 निवास में कुछ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस को बिना सूचना दिए प्रदर्शन किया और आसामाजिक तत्वों की तरह नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

पुलिस से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो उन्हें इसकी खबर नहीं थी। कांग्रेस के लोग ईडी की कार्रवाई से झल्लाकर ये सब कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हो। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...