11 करोड़ की लागत से बनेगा शिवनाथ नदी के किनारे रिवर फ्रंट: विधायक वोरा, मेयर बाकीवाल ने देखा प्रेजेंटेशन… MLA बोले – नदी किनारे प्राकृति की खूबसूरती का मिलेगा नजारा

दुर्ग। शिवनाथ नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की योजना व जलसंकट को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने विस्तार से चर्चा की एवं इंजीनियर व छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा तैयार किए गए रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट का प्रेजेटेशन देखा।

वोरा ने प्रेजेटेशन तैयार करने वाले दुर्ग कलाकारों की सराहना भी की साथ ही कहा कि प्रोजेक्ट 11 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाले रिवर फ्रंड में खूबसूरत गार्डन एवं प्ले जोन व चौपाटी में शहर के लोग पूरे परिवार के साथ इसका लुफ्त उठा सके व छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत आकर्षक केन्द्र बने।

शिवनाथ ब्रिज की मुख्य सड़क से रिवर फ्रंट पहुंच मार्ग पर सुंदर पौधों का चयन कर हरियाली पर इसका विशेष ध्यान रखे साथ ही लेडस्केपिंग का भी निर्माण आकर्षक होना चाहिए। शाम के समय लाइटिग के साथ इस स्थल की खूबसूरती में और निखार आएगा। ताकि लोग सुबह व शाम वाकिंग और नदी की खूबसूरती को देख सके। साथ ही बैठक के दौरान रिवर फ्रंट के अलावा जलसंकट पर भी चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया कि पानी सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त ना होने पर संबंधित अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों से कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पानी की सप्लाई में रुकावट न आने पाए। बैठक के दौरान लोक निर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, शंकर ठाकुर, ईई राजेश पांडेय, बाबर, प्रकाश थवानी, एसडी शर्मा, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर व अन्य अधिकारियों से भी पानी सप्लाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...