12वीं CBSE में शकुंतला विद्यालय का 100% रिजल्ट: स्कूल के अमित ने 97.80% अंक हासिल कर बन गए टॉपर…शानदार नंबर के साथ हिमांशु और स्पर्श भी बने टॉपर, डायरेक्टर संजय ओझा बोले-बच्चों के साथ-साथ टीचर्स की मेहनत, सबको सैल्यूट

भिलाई। बेस्ट रिजल्ट देने के लिए मशहूर भिलाई के शकुंतला विद्यालय ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय ने अपना लोहा मनवा लिया है। क्योंकि इस बार भी शकुंतला विद्यालय ने शानदार रिजल्ट दिया है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एवं हाई स्कूल परीक्षा 2023 का परिणाम 12 मई को घोषित किया गया। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर भिलाई ने हमेशा की तरह ‘कम व्यय सर्वोत्तम शिक्षा’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाये रखा। स्कूल के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा, हम बेहतर शिक्षा के लिए संकल्पित हैं। स्कूल के बच्चों ने अपना नाम रोशन किया है। हरेक बच्चे पर हमारे स्कूल की मेहनत रहती है।

स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.2.% रहा जिसमें सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में अमित कुमार पंचायन 97.8% प्राप्त कर (अंगेजी 95, गणित 98, भौतिक 98, रसायन 99, कम्प्यूटर सांइस 99 ) शाला में प्रथम स्थान, हिमांशु दुबे 96.8% द्वितीय स्थान पर एवं स्पर्श दुबे 95.2% के साथ तृतीय स्थान पर रहें।

इसी क्रम में शाला में 90% से अधिक अंक पाने वाले 13 विद्यार्थी रहे। इसके साथ ही दसवीं कक्षा में कुल 04 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये जिसमे अदिति मिश्रा 92.6% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रही, हर्ष साहू 91.8% द्वितीय स्थान, सूरज साव 90.8% से तृतीय स्थान तथा त्रिषा प्रजापति ने 90% अंक प्राप्त किया उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्यो, उपप्राचार्यो एवं संबंधित शिक्षको को बधाई देते हुये अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...