प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में विस्तार: भिलाई के भोला साहू बने प्रदेश उपाध्यक्ष…सूरज साहू को बनाया संगठन सचिव के साथ बनाया प्रदेश रक्तमित्र प्रभारी, दीपक और समीर को भी जिम्मेदारी

  • प्रदेश संयोजक पवन साहू ने जारी किया नियुक्ति आदेश
  • प्रदेश के 17 युवाओं को मिला प्रदेश की सूची में स्थान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में लगातार नियुक्ति का दौर जारी है। संगठन को विस्तार और मजबूत प्रदान करने के लिए प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पवन साहू द्वारा समाज में बेहतर काम करने वाले युवाओं को मौका दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार साहू की अनुसंशा पर यह नियुक्ति की गई है।

प्रदेश संयोजक पवन साहू ने बताया कि, इस सूची में 17 युवाओं को मौका मिला है। रायपुर की डॉ. वोमिका गजपाल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। श्यामनगर गरियाबंद के चंद्रशेखर साहू को सलाहकार बनाया गया है। उनके अलावा कोपरा गरियाबंद के योगेश साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, धमतरी के कामता साहू, बीरेंद्र साहू, भिलाई के भोला साहू, बिलासपुर के नितेश साहू, राजनांदगांव के समीर साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।

वहीं भिलाई-3 डबरापारा के रहने वाले सूरज साहू को संगठन सचिव व रक्त मित्र प्रभारी बनाया गया है। सूरज साहू लगातार रक्तदान के क्षेत्र में बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्हें इस काम को आगे बढ़ाने के लिए और मौका दिया गया है। वहीं पामगढ़ के योगेंद्र साहू, बिलासपुर के महेंद्र बंटी साहू, सुपेला भिलाई के दीपक सा राजनांदगांव के बुधेश्वर साहू, तिल्दा के गजानंद साहू को प्रदेश संगठन सचिव का जिम्मा दिया गया है। वहीं रायपुर के सागर साहू, दंतेवाड़ा के वैभवचरण साहू और कोपेडीह राजनांदगांव के चंद्रकांत साहू को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शादी की खुशिया बदली मातम में: शादी...

शादी की खुशिया बदली मातम में पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क लगातार जारी: शहर...

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेताओं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं...

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के BCA फाइनल ईयर के...

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा बुधवार को बीसीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने...

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में अब तीसरे चरण के...

भिलाई डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा डैम लगाएगी। दूसरे चरण...

ट्रेंडिंग