संस्कारधानी की हेमा साहू बनी DSP: पापा थे इंस्पेक्टर, KBC के हॉट सीट पर भी दे चुकी है अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब… मेयर हेमा देशमुख ने दी बधाई

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के परिणाम घोषित किए गए। संस्कारधानी राजनांदगांव के वार्ड नं. 23 में निवासरत हेमा साहू ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी के लिये चयनित हुयी है। डीएसपी के पद पर चयनित होकर संस्कारधानी को गौरवान्वित करने पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख उनके निवास पहुॅच, हेमा साहू सहित परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें, प्रतिभा की धनी हेमा साहू पूर्व में पीएससी में चयनित होकर वर्तमान में जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में भी चयनित होकर हॉट सीट में बैठकर कुशलतापूर्वक सवालों का जवाब दी थी। इनके पिता स्व. झब्बूलाल साहू भी पुलिस इंस्पेक्टर थे, तथा उनके बडे पिताजी वर्तमान में पुलिस विभाग में कार्यरत है।

महापौर देशमुख ने बधाई देते हुये कहा कि मध्ययम परिवार की हेमा साहू ने दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। पूर्व में पीएससी में सलेक्ट होकर जीएसटी इंस्पेक्टर बनने के बाद भी इन्होंने अपनी पढाई जारी रखी और वर्तमान पीएससी में सलेक्ट होकर डीएसपी का पद हासिल की है। यह हमारे संस्कारधानी के लिये गौरव की बात है, मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...