कर्नाटका में बड़ा उलटफेर: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बनी किंग, BJP ने मानी हार… इधर छत्तीसगढ़ में CM बघेल ने बांटा मिठाई; कहा- बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार; देखिए Tweet

बेंगलुरु। कर्नाटका में बड़ा उलटफेर हुआ है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गिनती जारी है। इलेक्शन कमिशन ने सभी 224 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पीछे छोड़ दिया है और 137 निर्वाचन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। BJP 62 और JDS 21 विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं।

निर्दलीय 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक कल सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई है। बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। अंतिम नतीजे आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे। एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रह गईं। हम इस चुनाव परिणाम से सीखेंगे और आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ में CM बघेल ने बांटा मिठाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटका में कांग्रेस की बढ़त के बाद। मिटाई बांटे है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार
भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार,,, भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है।” 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...