पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों से मिले मुख्यमंत्री साय… कोरबा से भाजपा प्रत्याशी के लिया मांगा समर्थन… बोले – शेरनी है सरोज पांडेय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की। मोदी के दस साल के काम काज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है।

अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए है, त्वरित निर्णय की ये गति सतत जारी रहेगी।
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 4 सीटों पर मतदान हो चुका है, शेष सीटों पर 7 को मतदान होना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी 11 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी देश के गरीबों की चिंता दिन रात करते हैं। बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री उनके साथ उन्हे काम करने का जब मौका मिला तो मोदी के देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की ललक को उन्होंने नजदीक से देखा ।

सीएम साय ने सभी समाज के प्रमुखजनों से कहा की कोरबा की जनता बहुत सौभाग्य शाली है। जो सरोज पांडेय जैसा योग्य प्रत्याशी मिला है। उन्होने सरोज पांडेय को शेरनी की संज्ञा दी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...