दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार बदमाश मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात धमधा रोड पर करहीडीह से चिखली चौक के बीच हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार देर रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और उनके साथ मौजूद व्यक्ति से करीब 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला की सरपंच हैं। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चला रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...