CG – आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी: DPI ने जारी किया निर्देश… अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन… देखिये आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। इस संदर्भ में डीपीआई दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी आदेश जारी किया है।

डीपीआई से जारी आदेश में अब 10 मई तक आवेदन किये जा सकेंगे, जबकि पूर्व में 5 मई तक अंतिम तारीख थी। वहीं लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन 11 मई से 15 मई के बीच किया जा सकेगा। इसेस पहले ये तारीख 5 मई से 10 मई तक ही थी। उसी तरह से एडमिशन की अन्य कार्रवाई अब 16 मई से 20 मई तक पूरी हो सकेगी। जबकि पूर्व में ये तारीख 11 मई से 15 मई तक थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एडमिशन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

डीपीआई के इस आदेश के बाद जो अभिभावक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब आवेदन 10 मई तक कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...