छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर… 5 महिलाएं सहित 6 लोगों की मौत, 23 घायल… छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी, मुख्यमंत्री बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की

ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, 5 महिलाएं सहित 6 लोगों की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी छठी कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लटुवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले करीब 30 लोग रविवार को परसदा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को करीब 11 बजे के आस-पास लौट रहे थे। इसी दौरान गोड़ा पुलिया रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

आस-पास के लोग ही घायलों को लेकर अस्पताल गए थे। हादसे के बाद पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना की जानकारी मिलती ही कलेक्टर चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जिला हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों एवं पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। कलेक्टर चंदन कुमार ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग की टीम के सम्पर्क में हैं।

उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।

इन लोगों की हुई मौत

  • लटुवा निवासीे धनेश्वरी(35)
  • लटुवा निवासी प्रभा नायक
  • अगर बाई(60)
  • घनश्याम फेकर(6)
  • शान्ति फेकर(60)
  • हेमा ध्रुव

ये लोग हुए घायल
नीतीश फेकर, ज्योति फेकर, गोवर्धन फेकर, पिंकी फेकर, जय सिंह फेकर ​​​​​​,ज्योति फेकर, अतुल,शकुंकतला साहू, सहोदा बाई, बुधवारीन फेकर, मंजू फेकर ​​​​​​, किरण पिता तिजराम फेकर, दुर्गा फेकर,ओमप्रकाश फेकर , शिवकुमार, कुमारी बीना, भुवन फेकर, प्रेमिन फेकर और कुंती साहू।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग