भिलाईवासियों को भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के होंगे दर्शन: सेक्टर 2 तालाब में रात में फाउंटेन का लुफ्त उठा सकेंगे लोग… दीवार पर दिखेगी रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला

भिलाई। सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला और एकमात्र ऐसा तालाब होगा जहाँ लोग भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन कर सकेंगे। रातः में लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक फाउंटेन लगेगा। जिसका लोग लुफ्त उठा सकेंगे।
इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से जल्द ही यह सब सम्भव होने वाला है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछाेर ने सेक्टर 2 तालाब में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिए और काम की जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए है।

विधायक यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण और विभिन्न डेवलपमेंट के काम को जल्द पूरा करने के लोई कहा है। जल्द ही इस तालाब में चल रहे सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही विधायक यादव ने तालाब ने नया म्यूजिकल फाउंटेंन लगाने का निर्देश दिए है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। इस फाउंटेन के लगने के बाद से लोगों को रात मनोरंजन के लिए एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह मिलेगी।

यह होंगे विकास कार्य
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने से लेकर यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र होगा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब मे प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई जाएगी। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा काे प्रदर्शित किया जाएगा।

भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब
सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस तालाब के सौंदरीकरण उन्नयन कार्य के लिए योजन बनाई है। जिसके तहत जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और स्वरूप देखने को मिलेगा जो बेहद ही आकर्षण का केंद्र होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

ट्रेंडिंग