भिलाई में टैक्स पेयर के लिए राहत की खबर: अब ऑनलाइन जमा कर सकते हैं मुंसिपल टैक्स… महापौर नीरज पाल ने एजेंसी को शीघ्रता से प्रारंभ करने के लिए दिए थे निर्देश

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब करदाताओं को टैक्स जमा करने में बड़ी राहत मिलेगी। श्री पब्लिकेशन स्टेशनर्स की एजेंसी ने ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा भिलाई में प्रारंभ कर दी है। अब करदाता कहीं से भी बैठे-बैठे अपना संपत्तिकर जमा कर सकते हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने एजेंसी को शीघ्र अति शीघ्र ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा चालू करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में टैक्स वसूली की एजेंसी ने ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ कर दी है।

भिलाई शहर से बाहर रहने वाले करदाताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी और आसानी से वह कहीं से भी अपना टैक्स जमा कर पाएंगे। करदाता को अपना टैक्स जमा करने के लिए की https://chhattishgarh municipal.com साइट में जाना होगा। इसके बाद सर्च प्रॉपर्टी पर क्लिक करना होगा, होल्डिंग नेम डालने के बाद व्यू में जाना होगा। यहां से पे प्रॉपर्टी के ऑप्शन को क्लिक करना होगा और इस प्रकार से अपनी संपत्तिकर की राशि आसानी से जमा की जा सकती है। इस साइट के माध्यम से डिमांड भी देखी जा सकती है। आज श्री पब्लिकेशन एवं स्टेशनर्स की एजेंसी के अमित बोस ने महापौर से मुलाकात की और ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ होने की जानकारी दी। महापौर ने एजेंसी को कहा कि ऑनलाइन की सुविधा में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो इसका जरूर ध्यान रखें। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी तथा नेहा साहू भी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...