भिलाई में बिल्डिंग मटेरियल के नाम पर फ्रॉड, एडवांस लिया अपर डिलीवर नहीं हुआ सामान आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई में बिल्डिंग मटेरियल के नाम पर फ्रॉड करने का मामला सामने आ रहा है। दुर्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नेवई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्लाट नंबर 7 मैत्री कुंज रिसाली निवासी अनुराग कुमार राय ने कंप्लेन किया है, कि सुनील कुमार नामक व्यवसायी का लोहे का मटेरियल भिलाई- रायपुर लाने का काम लिया था। इसी दौरान पीड़ित के मोबाइल पर अज्ञात ने कॉल कर स्वयं को कुलदीप बताकर विश्वास में लिया।

पीड़ित से मटेरियल के लिए एसवांश स्वरुप 1 लाख 10 हजार रुपए खाते में जमा कराया। पीड़ित ब्लैक बक नाम का ट्रान्सपोर्ट एप्स में जुड़ा है। जिसमें सुनील कुमार के लोहे का मटेरियल मुंबई से भिलाई – रायपुर लाने के लिये काम लिया था। 400 टन माल बाम्बे से लाना था। 22 सितंबर 2022 को पीड़ित के मोबाइल पर कॉल आया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसे ब्लैक बक एप्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि लोहे का मटेरियल मुंबई से भिलाई -रायपुर ट्रान्सपोटिंग का काम मिला है।

आरोपी ने स्वयं के फर्म का विजटिंग कार्ड भेजा व प्रति टन 2600 रुपए किराया भाड़ा तय हुआ। पीड़ित से अज्ञात ने एडवांस भी लिया। पीड़ित से रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। आज तक लोहे का सामान पीड़ित तक नहीं पहुंच पाया है। परेशान व्यवसायी से घटना की शिकायत पुलिस से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...