कांग्रेसी नेता मोनेश बंछोर ने किया सीएम का आभार व्यक्त; राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की किश्त जारी करने पर कहा- भूपेश है भरोसे का पर्याय

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोनेश बंछोर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पाटन विधानसभा के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में दुर्ग जिले को 443 करोड़ रु से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया है। मोनेश बंछोर ने 24.50 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किश्त 1895 करोड़ रु, 5 लाख 63 हज़ार 576 भूमिहीन मजदूरों को उनकी न्याय राशि की प्रथम किश्त लगभग 113 करोड़ रु एवम राज्य के 13 जिलों के 3085 राजीव युवा मितान क्लबों के 7 करोड़ 71 लाख रु जारी करने को किसानों,मजदूरों एवम युवाओं के भरोसे का परिणाम कहा है। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भरोसे का पर्याय बन चुका है!नवंबर में होने वाले चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...