छत्तीसगढ़ में खौफनाक हत्या: पिकअप में सिरकटी लाश लेकर घूम रहा था आरोपी… धड़ से सर कटा हुआ देख मचा हड़कंप… आरोपी ने पुलिस को सुनाई ये कहानी; मृतक की पहचान अज्ञात

पिकअप की तलाशी में अलग-अलग धड़ और सिर देख कर पुलिस के होश उड़ गए थे

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले से सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आ रही है। ग्राम गगोरी में एक गाड़ी में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। खौफनाक बात तो ये है की उसकी लाश सिरक​​​​​​टी थी। एक आदमी लाश को लेकर पिकअप वाहन में घूम रहा था। पुलिस की माने तो, आरोपी ने रायगढ़ में मृतिक की हत्या की फिर इसके बाद वो मृतक का सिर और धड़ पिकअप में लेकर घूम रहा था।

पुलिस की जाँच के बाद आरोपी का नाम सामने आया है। आरोपी की पहचान उमाशंकर साहू की रूप में हुई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है। सभी थाना क्षेत्रों में लाश की फोटो साझा कर दी गई है। जांच में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाश को खुलेआम निडर लेकर घूम रहा था। लाश के पास धारदार हथियार भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी उमाशंकर से पूछताछ की जा रही है।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट की माने तो, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने रात में रायगढ़ आकर हत्या की घटना को अंजाम दिया और पिकअप में मृतक के शव को गगोरी गांव ले जाकर अपनी बुआ को दिखाते हुआ बोला कि देखो यही था न… इस बात से आशंका जताई जा रही है कि मृतक व्यक्ति के साथ आरोपी की कोई पुरानी रंजिश रही होगी, जिस कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

ग्रामीणों ने पिकअप में लाश होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की और न तो लाश को चुपचाप ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक उमाशंकर साहू आदतन अपराधी है, जो जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सांगीतराई गांव में रहते हुए ठेकेदार का काम करता था। परशुराम जयंती के दिन तलवार लहराने के मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...