19 छात्राओं की मौत: गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग… 19 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत… कई लड़कियां घायल, हादसे के वक्त सभी सो रही थीं

गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, 19 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत

डेस्क। साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात आग लग गई। AFP के मुताबिक हादसे में 19 छात्राओं की मौत हो गई। वहीं, करीब 9 स्टूडेंट्स घायल हैं। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

पहले इस हादसे में 20 लोगों की मौत की खबरें आ रही थीं। अब स्कूल प्रशासन ने इसका खंडन किया है।

लोकल मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ये काफी दर्दनाक हादसा: प्रेसिडेंट
गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने इसे भयानक और दर्दनाक हादसा बताया है। उन्होंने कहा- खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...