भिलाई में चोरी की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी की बेटी की हो रही थी शादी, कार्यक्रम में था पूरा परिवार इधर चोरों ने घर से लाखों की सामान कर दिया पार; पुलिस की जाँच जारी

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। भिलाई-3 में शादी में गए परिवार के घर चोरी हुई है। मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुची थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड 2 पुरानी बस्ती हथखोज निवासी भीखूराम बंछोर अपने परिवार के साथ अपनी बेटी की शादी कार्यक्रम जो की सामुदायिक भवन उमदा में रखा गया था। पूरा परिवार मकान में ताला जड़कर भवन उमदा गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शादी कार्यक्रम से 22 मई की सुबह में अपने घर पूरा परिवार सामुदायिक भवन उमदा से लौट आया। देखने पर मकान के सामने का ताला टूटा पड़ा था। मकान के भीतर जाने के बाद बेडरूम का दरवाजा खुला था। जहां लाईट जल रहा था। कमरें का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखा हुआ सोना चांदी के जेवरात, चार गुल्लक से 46 हजार नगदी, सोने का मंगसूत्र लाकेट, गेंहू दाना लगा हुआ, दो जोड़ी कान की सोने की बाली, दो जोड़ी सोने का टाप्स, चांदी का पायल 6 जोड़ी, एक चांदी का कुमकुम डिब्बा, दो नग चांदी का चाबी रिंग, चांदी का सिक्का, मोबाईल गायब मिला। इसके अलावा नगदी 50 हजार चोरी हो गया। चोरी हुए सामानों की कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है। पीड़ित टेलीकाम फैक्ट्री हथखोज से सेवानिवृत्त कर्मी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...