दुर्ग। आयुष मंत्रालय के तात्वाधान में 9 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है। योग के लाभ से लोगों को अवगत कराने व जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को मनाया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के सीईओ को पंचायत भवन व कार्यालय परिसर में बैनर का प्रदर्शन करने, योग प्रशिक्षण आयोजित करने, योग विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान करने, योग के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्याशाला आयोजित करने, प्रधानमंत्री के योग संदेश का प्रचार प्रसार करने, योगकिट उपलब्ध कराकर योग सत्र संचालित करने (ग्राम पंचायत की स्वयं की व्यय क्षमता के आधार पर) व योग के अभ्यास व लाभ की जानकारी का प्रचार- प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस: दुर्ग में कार्यक्रम को सफल बनाने अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

खबरें और भी हैं...संबंधित
फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...
बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...
इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...
नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...
भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...
