6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने रचा इतिहास: 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन… मुख्यमंत्री बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। 6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 17 से 21 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर जिला और बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पलक नाग ने फिर से सीनियर वेल्टर वेट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। माही डोंगरे ने यूथ सी 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, येजीन श्रेया सुना ने यूथ सी 44 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, तनुप्रिया दत्ता ने यूथ बी 44 कि.ग्रा. वर्ग में स्वर्ण पदक, सेमीकॉन्टेक्ट में श्रिया शर्मा ने बॉटम वेट में स्वर्ण पदक और माही मेश्राम ने यूथ ए 52 कि.ग्रा. वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी में प्रैक्टिस करते है। जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं, वे आगामी होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह दूसरा साल है जिसमें मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने अपना जौहर दिखाया है। मार्शल आर्ट खिलाड़ियों क इस उपलब्धि पर एमएमए इंडिया के अध्यक्ष शरीफ बापू, एमएमए इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी और छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सेक्रेटरी नितिन सिंह, एमएमए इंडिया की राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन की अध्यक्ष और छतीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसाोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्या खरे एवं बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

CG – 44 कर्मचारी बर्खास्त: भर्ती घोटाले में बड़ा...

44 employees dismissed रायगढ़। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ में वर्ष 2012 में की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता और धांधली की पुष्टि के...

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

ट्रेंडिंग