रिसाली पार्षद सुनंदा और पप्पू चंद्राकर की घर वापसी: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश…सांसद विजय के काम को देख सैकड़ों लोगों ने भी ली सदस्यता

भिलाई। इस साल विधानसभा चुनाव है और भाजपा पूरी तैयारी के साथ ग्राउंड में नजर आ रही है। ऐसे में पुराने साथियों को फिर से भाजपा वापस ला रही है। ताकि, मैदान फतह करने में कोई दिक्कत न हो। आज बिलासपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव दुर्ग पहुंचे। उनके साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल मौजूद रहें। उनकी मौजूदगी में रिसाली निगम की पार्षद सुनंदा चंद्राकर और पप्पू चंद्राकर की घर वापसी कराई गई। दरअसल, सुनंदा ने निकाय चुनाव के वक्त निर्दलीय चुनाव लड़ दिया था।

चुनाव में विजयी होने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि घर वापसी होगी। आज ऑफिशियल तरीके से सुनंदा और उनके पति पप्पू चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि की भाजपा में वापसी हो गई है। पप्पू और सुनंदा जनाधार वाले नेता हैं। उनकी सक्रियता से ही भाजपा को क्षेत्र में मजबूत माना जाता है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय होकर सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से दोनों की भाजपा में वापसी हुई है।

वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर रिसाली क्षेत्र की महिलाएं और कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। ये वही लोग हैं, जिनके हित में सांसद विजय बघेल लगातार बेहतर काम करते हैं। इस दौरान रिसाली निगम के पार्षद व भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव भी मौजूद रहें। मनीष के साथ भी अरुण साव ने चर्चा की। उन्हें संगठन में मिले दायित्वों के लिए आशीर्वाद भी दिया।

दुर्ग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष रूप से उपस्थिति और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।

मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक दयावंत बांधे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भिलाई जिला संगठन सह प्रभारी चेमन देशमुख, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बालमुकुंद देवांगन, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक रहे।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्यों से प्रभावित होकर भिलाई के नेता पप्पू चंद्राकर एवं पार्षद मनीष यादव के मार्गदर्शन में 2 दर्जन महिलाओं ने एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के मार्गदर्शन में 15 महिलाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया, भिलाई जिले से 40 युवकों को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग और भिलाई जिले के घर वापसी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य रूप से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और देश हित में काम करने वाली पार्टी है जिससे प्रेरित होकर लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ता चला जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं इसलिए कहा जाता है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। आज पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपने परिश्रम से भाजपा के प्रति जनाधार बढ़ा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग चाहे शासकीय कर्मचारी हो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो, पुलिस के जवान हो या पंचायत सचिव हो सभी ने किसी न किसी रूप से अपनी मांग को लेकर आंदोलन किया है पर अतताई भूपेश बघेल की सरकार चैन की नींद सो रही है। आज हम प्रदेश में आवास योजना, शराब घोटाला, गोठान घोटाला आने वाले समय में कई घोटाले सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद में हुए लोकसभा चुनावों में दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार को पूरे 9 के 9 विधानसभा क्षेत्र में धूल चटाई है इसीलिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार मजबूत है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आने वाले चुनाव में अभी से इसी वक्त से कमर कस कर तैयार हो जाएं और 2023 और 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के समय हुई हार से उबारते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री, सिंचाई मंत्री और वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन जैसे बड़े पद में आसीन लोगों के क्षेत्र में पार्टी को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाई। मैं भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हम इतिहास को दोहराते हुए और बड़ी जीत के साथ सभी विधानसभा की सीटें और लोकसभा की सीट अवश्य जीतेंगे।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रस्ताविक भाषण में कहा कि आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को और अधिक गंभीरता के साथ जुटना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म मे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए कंटेंट को शेयर अवश्य करें ताकि आप सभी जन जन तक केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार की योजनाओं और उनके कार्यों को पहुंचा सके और प्रदेश की भ्रष्ट और तानाशाह भूपेश बघेल की कारगुजारियों को जनता तक पहुंचा सके।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई बृजेश बिचपुरिया ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग