CG – रिश्तेदार के घर गया था घूमने, हो गई मौत: सड़क किनारे खड़ा था 8वीं का छात्र… तेज रफ्तार ट्रक ने ले लिया चपेट में… भीषण सड़क हादसे में हो गई मौत

रिश्तेदार के घर गया था घूमने, हो गई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। जिससे हादसे होते है। और कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही तजा मामला सामने आया है जहां एक स्कूली छात्र की हादसे में मौत हो गई है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस की बताई जा रही है। छात्र का नाम संस्कार पटेल बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि छात्र संस्कार पटेल अपने रिश्तेदार के घर से निकल कर सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में फिलहाल गर्मी की छुट्टी चल रही है। लिहाजा संस्कार पटेल अपने मौसा के घर छुट्टी मनाने आया था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के मुताबिक छात्र रतनपुर का रहने वाला था जो अपने मौसा के घर पावर हाउस इलाके में आया हुआ था। घटना के बाद तोरवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...