रिसाली में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर मीणा से कंप्लेन; कब्जा कर प्लॉट विक्रय करने का हो रहा प्रयास… पार्षद धर्मेंद्र भगत ने की शिकायत; जानिए क्या है मामला…?

भिलाई। जिले में अवैध प्लॉटिंग के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला रिसाली नगर निगम क्षेत्र के प्रगति नगर सड़क 19 से है। मिली जानकारी के अनुसार खसरा क्र 156 में अवैध कब्जा कर गलत तरीके से विक्रय करने जा रहा है। इस संबंध में रिसाली नगर निगम के वार्ड नंबर-23 के पार्षद धर्मेंद्र भगत ने दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से शिकायत की है।

धर्मेंद्र भगत बे कहा कि, “प्रगति नगर रिसाली सड़क 19 में खसरा क्र 156 में अवैध कब्जा कर गलत तरीके से विक्रय करने का प्रयास प्रतीत हो रहा है। क्योंकि वह खसरा क्र 156 का हिस्सा है। परन्तु जो अपना कब्जा बता रहे है। वह खसरा क्र 154/1/1 दिखा रहे है तथा तीन प्लॉट पर अपना अधिकार बता रहे है और तीनों प्लाट खसरा क्र 156 का हिस्सा है। जो सहायक संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश से अनुमोदित है जिसे विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा है।” पार्षद धर्मेंद्र भगत ने जल्द-जल्द से उचित जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई नागरिक इस धोखाधडी का शिकार न हो जाए जिसकी आशंका बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...