CG में दो स्कूली बच्चों की मौत: गर्मी की छुट्टी में मामा के घर आये थे भाई-बहन… अरपा नदी में गए थे नहाने… हो गए हादसे का शिकार

गर्मी की छुट्टी में मामा के घर आये थे भाई-बहन… अरपा नदी में गए थे नहाने… हो गए हादसे का शिकार

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद गांव में मातम छा गया है। छत्तीसगढ़ के कोटा जिले के ग्राम लारीपारा में दो मासूम बच्चे नदी में डूब गए, इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है, लारीपारा स्थित अरपा नदी में नहाने के दौरान इन दोनों बच्चों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है, ग्राम पंचायत बरद्वार निवासी पूनम साहू उम्र 13 वर्ष व देवेन्द्र साहू उम्र 7 वर्ष ग्राम समडील निवासी अपने परिजनों के साथ लारीपारा घूमने आए हुए थे। आज सुबह अपने मामा के साथ नहाने के लिए अरपा नदी गए थे। तभी मृत बच्चों के मामा फ्रेश होने कुछ दूर चला गया। बच्चे नहा रहे थे। बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और गहरे पानी में समा गए, जिससे दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, बहरहाल मौके पर कोटा पुलिस पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...