भिलाई में मर्डर केस का खुलासा; पत्नी और भतीजे ने पति को उतारा मौत के घाट… पुलिस को सुनाई जूठी कहानी, दोनों गिरफ्तार; वजह जान कर आप रह जाएंगे हैरान

भिलाई। भिलाई के मरोदा क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया है। दरहसल कल रात रोहित कुमार साहू, निवासी दुर्ग ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसके ससुर संतोष कुमार साहू जो स्टेशन मरोदा बीआरपी कालोनी में रहते हैं उनकी मृत्यु हो गई है और उनकी सास ने फोन करके बताया था की सीने में दर्द होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है। लेकिन हम लोगों के देखने पर उनके गले में निशान दिख रहा है जिससे हत्या का सदेह है।

सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग इंटीमेशन कायम कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। टीम घटनास्थल स्टेशन मरोदा मृतक के घर पहुंचकर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल के पास टूटी हुई चुडी के टूकड़ पड़ी हुई मिली। मृतक संतोष कुमार साहू के गले पर चोट का निशान व संदेही उमा मृतक की पत्नि है उसके गाल में खरोच के निशान सभी का मिलान करने पर मृतक की मृत्यु का कारण गला दबाकर करने से होना प्रतीत हुआ।

उमा बाई साहू से पुछताछ करने पर मृतक द्वारा खर्चा के लिये पैसा नहीं देने और इसके चरित्र पर शंका करने के कारण आये दिन लढाई झगवा होने से तंग आकर अपने मणीजा लाकेश्वर साहू उर्फ लक्की को दिनांक 27.05.2023 को फोन करके बुलाकर अपने पति की हत्या करने की योजना बनाकर लालेश्वर साहू उर्फ लक्की द्वारा मृतक को शराब पीनाकर रात्रि में मृतक के बिस्तर में शोने के बाद दोनों मिलकर एक राय होकर हाथ बादर तकिया से मृतक का गला दबाकर हत्या करना बताया।

आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी अपनी बुआ के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियो से घटना में प्रयुक्त चादर, तकिया मोबाईल एवं आरोपिया द्वारा अपने भतीजा को हत्या की योजना में शामिल होने के लिए दिये गये नगद रकम की जब्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में प्रभारी थाना नेवई उनि धनीराम नारंगे, सउनि सुरेन्द्र तारन, प्रऔर आर 33 मोती लाल खुरसे, 1221 सूरज पाण्डेय, 678 कृष्ण लाल नेताम, आर. 1301 सुमीत पाल 739 अजित यादव, 658 संतोष कोमा, 1803 रवि बिसाई 107 चितरंजन देवांगन, 1588 किशन साहू 746 संजय निर्मलकर 1270 छत्रपाल वर्मा, न.आर 681 पूजा सोनकर, 1288 बिन्दु माले का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...