गुजरात दौरे में दुर्ग शहर MLA वोरा ने किया फ़ूड टेस्टिंग लैब और भंडारण तकनीक का निरीक्षण… वोरा के प्रयासों से 52 करोड़ की लागत से बन रहा मध्य भारत का प्रथम लैब

दुर्ग। दुर्ग शहर के कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा 4 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। जहां उन्होंने खाद्य स्कन्ध के भंडारण व फ़ूड टेस्टिंग लेबोरेटरी का भी अध्ययन किया। गुजरात में अधिकारियों ने वोरा को बताया कि गैर पारंपरिक उत्पादों जैसे सरसों, चना एव अन्य दलहन का संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जाता है। वोरा के भंडारगृह निगम अध्यक्ष बने के साथ ही मध्य भारत के क्षेत्र में पहले फ़ूड टेस्टिंग लैब की स्थापना नवा रायपुर में 52 करोड़ खर्च कर की जा रही है।

गुजरात भंडारण के एमडी के एल वाघेला व अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ वोरा ने डाइरेक्ट ऑफ फ़ूड साइंस एवं गुजरात सिविल सप्लाई कारपोरेशन के संयुक्त प्रयासों से 2018 में स्थापित फ़ूड टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया एवं तकनीकी चर्चा की। गुजरात में वोरा का आत्मीय स्वागत कर उन्हें अधिकारियों ने सम्पूर्ण जानकारी दी एवं दिन भर उनके साथ रहे।

वोरा ने कहा कि साझा जानकारी एवं बेहतर भंडारण के लिए ज़ीरो लॉस पॉलिसी पर कार्य किया जा रहा है । लगातार वैज्ञानिक एवं सुरक्षित भंडारण से ही भंडारगृह निगम राज्य के अन्नदाताओं एव शासन के लिए एक लाभप्रद संस्था के रूप में कार्यरत है। दाना दाना सोना पीडीएस में त्वरित पहुंचना यही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की मंशा एवं प्रयास है जिसे अनवरत जारी रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...