दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: राशन लेकर लौट रहे थे दो दोस्त, तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को ठोका… 1 की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल; ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग। दुर्ग जिले में फिर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस बार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपने चपेट में लिया है। ट्रक ने बाइक को सामने से जबरदस्त ठोकर मारी है। दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

नंदिनी पुलिस के अनुसार, घासीदास नगर मां भवानी चौक जामूल निवासी मृतक गोविन्द्र राम चक्रधारी, उम्र 16 वर्ष 27 मई को अपने दोस्त के आहत साहिल साहु के साथ बाइक CG 07 CF 2367 में सवार होकर जामूल से अपने गांव गेहु लाने के लिए निकला था। इस दौरान ग्राम रवेलीडीह में पहुचते ही धमधा रोड की ओर से ट्रक MH 40 CD 7152 के चालक ने ट्रक को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से चलाते हुए। बाइक सवार युवक गोविन्द्र राम चक्रधारी और आहत को जोरदार सामने से ठोकर मार दी। घटना में साहिल को शरीर के विभिन्न अंगो में गंभीर चोट आई है। जिसे इलसज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं डाक्टर ने गोविन्द्र राम चक्रधारी को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...