CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो नाबालिग छात्राओं को चार युवकों ने रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठाया। आरोप है कि युवकों ने एक छात्रा को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा दिया, जबकि दूसरी नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

आर्केस्ट्रा देखने निकली थीं दो छात्राएं

जानकारी के मुताबिक घटना 5 अक्टूबर की रात की है। लुंड्रा में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए दो नाबालिग छात्राएं पैदल जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही।

आरोपियों की बात पर भरोसा कर दोनों छात्राएं उनके साथ बाइक और स्कूटी पर बैठ गईं। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठी छात्रा को आरोपियों ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के पास पहुंचा दिया। वहीं स्कूटी पर बैठी दूसरी छात्रा को एक युवक किसी दूसरी जगह ले गया।

फोन कर साथियों को बुलाया, फिर वारदात

सुनसान जगह पहुंचने के बाद युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन लुंड्रा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा

शिकायत मिलते ही लुंड्रा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को एक साथ हिरासत में लिया, जबकि एक आरोपी फरार था। उसे भी कुछ देर बाद पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को चुनौती, प्रेम...

बिलासपुर। भिलाई नगर विधानसभा से विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली भाजपा के पराजित प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का विरोध, कांग्रेस ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर “सेवा ज्योति संकल्प चौक” किए जाने के फैसले को लेकर सियासत गरमा गई है।...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...