भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को चुनौती, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर अब इस दिन होगी सुनवाई

बिलासपुर। भिलाई नगर विधानसभा से विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली भाजपा के पराजित प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। बुधवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की सहमति के बाद कोर्ट ने सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 151 के तहत दायर आवेदन को विचार के लिए रखने का निर्देश दिया।

मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता और प्रतिवादी दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
भिलाई नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रेम प्रकाश पांडेय ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव याचिका दायर कर देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि देवेंद्र यादव का नामांकन पत्र नियमों के विपरीत स्वीकार किया गया।

याचिकाकर्ता का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी की ओर से आवश्यक वैधानिक जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा ऐसे बयान और आचरण किए गए, जिन्हें याचिका में चुनावी भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में बताया गया है।

हाईकोर्ट ने पहले तय किए थे पांच मुद्दे
इस मामले में हाईकोर्ट ने 21 अगस्त 2024 को सुनवाई के लिए पांच प्रमुख मुद्दे तय किए थे। इनमें—

देवेंद्र यादव के नामांकन पत्र की स्वीकृति नियमों के अनुरूप थी या नहीं।

प्रत्याशी की ओर से आवश्यक जानकारी दी गई थी या नहीं।

चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण किया गया या नहीं।

चुनाव याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 83 की अनिवार्य शर्तों का पालन हुआ या नहीं।

याचिकाकर्ता मांगी गई राहत पाने का अधिकारी है या नहीं।

अब मामले में 16 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में CPC की धारा 151 के तहत दायर आवेदन पर विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का विरोध, कांग्रेस ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर “सेवा ज्योति संकल्प चौक” किए जाने के फैसले को लेकर सियासत गरमा गई है।...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...